Headlines

संगठन विस्तार से बूथ सशक्तिकरण तक, अजा मोर्चा की बैठक में गूंजा संगठन मजबूती का संकल्प

संगठन विस्तार से बूथ सशक्तिकरण तक, अजा मोर्चा की बैठक में गूंजा संगठन मजबूती का संकल्प
शेयर करें

सागर। रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय में रविवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक उत्साह एवं ऊर्जावान वातावरण में संपन्न हुई। बैठक नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।

बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकारिणी गठन एवं विस्तार उपरांत प्रशिक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करते हुए बूथ सशक्तिकरण एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कार्ययोजना तैयार की गई।

विधायक लारिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं संगठन की रीति-नीति को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला महामंत्री चैन सिंह, अजा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव, मंडल अध्यक्ष अरविंद घोषी, अंकित तिवारी, सोहन सिंह, महामंत्री भगवानदास सहित मोर्चा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!