सागर। मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अध्ययन एवं परीक्षण के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति द्वारा जन विमर्श कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक 4 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के अभिमंच सभागार में आयोजित होगी।
बैठक की अध्यक्षता उच्चस्तरीय समिति के सदस्य एवं कानूनविद् अनूप नायर करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के संबंध में विभिन्न वर्गों के सुझाव एवं विचार प्राप्त करना है, ताकि राज्य में इसके अध्ययन और परीक्षण की प्रक्रिया को व्यापक जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाया जा सके। जिला प्रशासन सागर द्वारा नागरिकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक संगठनों, विधि विशेषज्ञों एवं अन्य संबंधित पक्षों से बैठक में सहभागिता कर अपने मूल्यवान सुझाव देने की अपील की गई है।