सागर : केन्द्रीय शिक्षा मण्डल द्वारा दसवी बोर्ड के सत्र् 2025 – 2026 का बहुप्रतिक्षित वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर ही दिया। सागर शहर की बेटी कक्षा दसवी की छात्रा रिया सिंह ने 97.80% अंक प्राप्त कर न केवल स्कूल टॉप किया,कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है अपितु रिया सिंह सागर जिले में दूसरा स्थान और प्रदेश की मेरिट लिस्ट में स्थान पाकर न सिर्फ अपना बल्कि अपने परिवार, शहर और प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।
सेंट मैरी स्कूल टॉप करने और कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिया सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता – पिता तथा विद्यालय के शिक्षकों को दिया है। रिया का मानना है, कि अनुशासन के साथ मन लगाकर किया गया परिश्रम आपको सफलता दिलाता है।
रिया सिंह ने 98% अंक पाकर सागर के पिछले वर्ष का दसवीं का रिजल्ट का रिकॉर्ड भी तोड़ा.आपको बताते चलें कि रिया सिंह अपने स्कूल में शुरू से होनहार रही है,नर्सरी से लेकर अभी तक लगातार टॉप करती रही है इनके पिताजी इंजीनियर डीके सिंह जो की एक प्राइवेट स्कूल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के तौर पर काम करते हैं साथ ही समाज सेवा के क्षेत्र में जुड़े है,वह बुक बैंक के माध्यम से बच्चों को हर वर्ष निशुल्क किताबें*प्रदान कर मदद करते रहते है.रिया की माँ वंदना सिंह है जो की हाउसवाइफ है रिया का एक भाई दिव्यांक सिंह ,वह भी 14 वर्षीय सागर की तरफ से जिला और डिविजन क्रिकेट खेलकर अपने शहर का नाम रोशन कर रहा है.