सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर के निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता के.पी. दुबे द्वारा वर्ष 2026 के चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्र 8 अगस्त से 11 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव कार्यालय से प्राप्त एवं जमा किए जा सकेंगे। शासकीय अवकाश के दिनों में नामांकन प्रक्रिया नहीं होगी।
अधिसूचना के अनुसार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला कोषाध्यक्ष एवं पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 7 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। सचिव, सहसचिव एवं सह कोषाध्यक्ष पद के लिए 5 हजार रुपये तथा कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए 2 हजार रुपये शुल्क रखा गया है। अतिरिक्त नामांकन प्रपत्र 100 रुपये एवं अतिरिक्त मतदाता सूची 200 रुपये में उपलब्ध रहेगी।
नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) 12 अगस्त को दोपहर 2 से 4 बजे तक होगी। 13 अगस्त को दोपहर 3 से 4 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी, जबकि उसी दिन शाम 4 बजे के बाद अधिकृत प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
पोस्टल बैलेट के लिए आवेदन 14 अगस्त को दोपहर 12 से 4 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। पोस्टल बैलेट से मतदान 20 अगस्त को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक निर्वाचन कार्यालय में कराया जाएगा।
मुख्य मतदान 21 अगस्त को प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक सिविल कोर्ट सागर के बार रूम क्रमांक-1 में होगा। मतगणना 22 अगस्त को सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगी तथा इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
यह प्रेस विज्ञप्ति जिला अधिवक्ता संघ सागर के उप निर्वाचन अधिकारी एवं प्रवक्ता अधिवक्ता महेश नेमा द्वारा जारी की गई है।
