बुंदेलखंड में कुशवाहा समाज को अब केवल लोकसभा एवं विधानसभा सीट की दरकार
सागर।कुशवाहा समाज बड़ी संख्या में होने के बावजूद देश की आजादी के बाद से आज दिनांक तक बुंदेलखंड क्षेत्र में लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर अपेक्षित राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं कर सका है।
इसी गंभीर एवं चिंताजनक विषय को लेकर कुशवाहा समाज के विभिन्न सामाजिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण चिंतन बैठक का आयोजन दिनांक 12 मई 2026, मंगलवार को किया गया है।
यह बैठक दोपहर 2:00 बजे से कांची रेस्टोरेंट, सिविल लाइन, सागर में आयोजित होगी। बैठक में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, युवा एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे तथा बुंदेलखंड में समाज की राजनीतिक भागीदारी एवं भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।