सागर /ढाना ।”थोड़ा सा दाना थोड़ा थोड़ा सा पानी”अभियान अंतर्गत पुनः पक्षियों चिड़ियों के लिए पानी की व्यवस्था और अनाज की व्यवस्था करने हेतु अलग-अलग स्थान पर सकोरे रखे गए और अनाज रखा गया मध्यप्रदेश शासन के अपर लोक अभियोजक दीपक पौराणिक ने बताया कि हम प्रत्येक गर्मी के मौसम में थोड़ा सा दाना थोड़ा सा पानी अभियान लगातार चलाते हैं और इस वर्ष भी चला रहे है, आज मातृ दिवस पर प्रकृति माता के प्रति समर्पण और आभार व्यक्त करते हुए पक्षियों के लिए के लिए पुनः अलग-अलग स्थान पर सकोरे रखे है ग्राम ढाना में आज अभियान चलाया है उन्होंने बताया कि हम सभी अपने निज निवास पर,कार्यालय में भी सकोरे रख रहे हैं और ऐसे पहुंच के स्थान जहां रोज पानी भरा जा सके उन्हें रखा जा रखा जा रहा है उन्होंने सभी अपील भी की है कि आप भी अभियान से जुड़े और अपने-अपने पहुंच के स्थान पर पक्षियों के लिए पानी अनाज की व्यवस्था करें।
आज के अभियान में शासकीय अधिवक्ता दीपक पौराणिक,भूपेंद्र सिंह,आशीष पाठक,राजेश ठाकुर, बिक्कू सिंह,तरुण रैकवार सम्मिलित रहे।
अनोखे रूप में मनाया मातृदिवस; पक्षियों के लिए अलग-अलग स्थान पर रखें सकोरे