Headlines

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से 20 अगस्त से रुठियाई से रात्रि 8:30 बजे रवाना होगी MEMU ट्रेन

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से 20 अगस्त से रुठियाई से रात्रि 8:30 बजे रवाना होगी MEMU ट्रेन
शेयर करें

रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन, इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी

समय-सारिणी में बदलाव की मांग पर सिंधिया के संज्ञान लेते ही रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन

सागर। केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से बीना-रुठियाई MEMU ट्रेन के समय में किए गए बदलाव को अब लागू कर दिया गया है। रेलवे विभाग द्वारा आज इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके अनुसार दिनांक 20 अगस्त 2026 से रुठियाई से MEMU ट्रेन रात्रि 8:30 बजे रवाना होगी। इससे रात्रि 8:20 बजे रुठियाई पहुंचने वाली इंदौर-कोटा एक्सप्रेस के यात्रियों को MEMU ट्रेन से आगे की यात्रा के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

समय परिवर्तन के बावजूद संचालन शुरू नहीं होने पर सिंधिया ने लिया संज्ञान

विदित रहे कि ट्रेन के समय में बदलाव का निर्णय 11 अगस्त को ही लिया जा चुका था, लेकिन नया समय लागू होने के बावजूद ट्रेन रात्रि 8:30 बजे के निर्धारित समय पर संचालित नहीं हो रही थी। यह मामला कई दिनों से लंबित था। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के संज्ञान में मामला आने के बाद रेलवे विभाग ने इस संबंध में त्वरित कार्रवाई करते हुए नए समय के अनुसार ट्रेन का संचालन सुनिश्चित किया।

20 अगस्त से रात्रि 8:30 बजे चलेगी MEMU, यात्रियों को मिलेगी राहत

रेलवे विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 20 अगस्त 2026 से रुठियाई से MEMU ट्रेन रात्रि 8:30 बजे रवाना होगी। इससे इंदौर-कोटा एक्सप्रेस से रुठियाई पहुंचने वाले यात्रियों को गुना, अशोकनगर, मुंगावली, बीना सहित आसपास के क्षेत्रों की ओर जाने में सुविधा मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही यात्रियों की इस समस्या के समाधान से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!