म.प्र.श्रमजीवी पत्रकार संघ के महिला प्रकोष्ठ की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी घोषित

शेयर करें

भोपाल. मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार संगठन के महिला प्रकोष्ठ की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी (2026) की विधिवत घोषणा कर दी गई है। प्रदेश महासचिव सुनील कुमार त्रिपाठी ने कार्यकारिणी सूची जारी करते हुए बताया कि संगठन की यह नई इकाई संपूर्ण मध्य प्रदेश की महिला पत्रकारों के मान-सम्मान, अधिकारों और सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार, राष्ट्रीय हिंदी मेल की संपादक अनीता चौबे को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोनीत किया गया है। वहीं, टीकमगढ़ की प्रीति मिनी खरे एवं भोपाल की दीपिका धार्मिष्ठा को सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। अमन का फरिश्ता की प्र. संपादक प्रगति श्रीवास्तव को प्रदेश महासचिव बनाया गया है।
नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी की सूची:
• संयोजक: अनीता चौबे (संपादक – राष्ट्रीय हिंदी मेल, भोपाल)
• सह संयोजक:
• प्रीति मिनी खरे (संवाददाता – राष्ट्रीय हिंदी मेल, टीकमगढ़)
• दीपिका धार्मिष्ठा (हेड एंकर – देश न्यूज, भोपाल)
• महासचिव: प्रगति श्रीवास्तव (प्र. संपादक – अमन का फरिश्ता, भोपाल)
• कोषाध्यक्ष: रश्मि राय (संवाददाता – हेसटैग भारत, कटनी)
• सचिव:
• सादिया बाज़ खान (संवाददाता – राष्ट्रीय हिंदी मेल, भोपाल)
• ज्योति शर्मा (प्र. संपादक – ज्ञान गुण सागर, सागर)
• संयुक्त सचिव:
• गौरी पदम (प्र. संपादक – मासिक परिधि, बैतूल)
• लक्ष्मी मांझी (संवाददाता – इंडियन पब्लिक, भिंड)
• कार्यकारिणी सदस्य:
• शिवानी गुप्ता (संवाददाता – स्वदेश न्यूज, पवई, पन्ना)
• संगीतासिंह राठौर (संवाददाता – मीडिया 24/7 न्यूज, देवास)
• सोनिका उर्मलिया (संवाददाता – एनटीवी टाइम्स, पन्ना)
• आसमा परवीन (संवाददाता – चंचल एक्सप्रेस, चंदेरी, अशोकनगर)

31 दिसंबर 2026 तक रहेगा कार्यकाल

प्रदेश महासचिव सुनील कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस नवगठित कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक रहेगा। इस दौरान प्रत्येक तीसरे माह में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें महिला पत्रकारों की समस्याओं और संगठन की मजबूती पर चर्चा होगी।
संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा जताया है।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!