Headlines

जनगणना 2027: मकान सूचीकरण अवधि में अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

मकान सूचीकरण अवधि में अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध
शेयर करें

सागर .जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का महत्वपूर्ण कार्य 1 मई से 30 मई 2026 की अवधि में अनिवार्य रूप से संपादित किया जाना है। उक्त कार्य को दृष्टिगत रखते हुए जनगणना कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों के 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक लिए जाने वाले सभी प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध लगाया गया है।

कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले के समस्त विभाग प्रमुखों, कार्यालय प्रमुखों एवं प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त अवधि में केवल विशेष परिस्थितियों में ही अवकाश स्वीकृत किया जाए। ऐसे मामलों में भी अवकाश स्वीकृति से पूर्व अधोहस्ताक्षरकर्ता से अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जिससे जनगणना कार्य निर्धारित समय-सीमा में सुचारु एवं प्रभावी रूप से पूर्ण किया जा सके।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!