10 मई तक 50% कार्य पूर्ण करने के निर्देश, प्रगति न लाने वाले प्रगणकों, सुपरवाइजरों पर होगी सख्त कार्रवाई
सागर .कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रतिभा पाल ने सख्त सख्त कार्यवाही करते हुए जनगणना के अंतर्गत मकानगणना कार्य में प्रगति न लाने पर पांच जनगणना चार्ज अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किए। उन्होंने दो दिवस में प्रगति न लाने पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 10 मई तक 50% कार्य पूर्ण करें, 15 मई तक 75 एवं 20 मई तक 100% कार्य पूर्ण करें।
इनको दिए गए नोटिस
- पवन कुमार शर्मा मुख्य नगर पालिका एवं जनगणना चार्ज अधिकारी मकरोनिया
- बालकिशन पटेल मुख्य नगर परिषद एवं जनगणना चार्ज अधिकारी शाहपुर
- आकाश जैन जनगणना चार्ज अधिकारी राहतगढ
- प्रेमनारायणसिंह तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी जैसीनगर
- अनिल कुशवाहा तहसीलदार एवं जनगणना चार्ज अधिकारी बांदरी
कलेक्टर प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए की जनगणना महाअभियान के अंतर्गत मकानगणना का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता का है। इस कार्य को गंभीरता के साथ समय—सीमा के पूर्व पूरा करें और कार्य न करने वाले या प्रगति न लाने वालों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जावे।