Headlines

जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच जारी, दूध, तेल व आइसक्रीम के नमूने लिए गए

जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच जारी, दूध, तेल व आइसक्रीम के नमूने लिए गए
शेयर करें

सागर. कलेक्टर संदीप जी.आर. के आदेशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच लगातार की जा रही है। इसी क्रम में माह अप्रैल के दौरान ग्राम सिलारपुर, तहसील देवरी स्थित मुक्ता महिला समूह, गौरझामर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं, जिनके चलते संबंधित संस्था के विरुद्ध सुधार सूचना जारी की गई। जांच में पाया गया कि दूध का संग्रहण अस्वस्थकर परिस्थितियों में किया जा रहा था। साथ ही मौके पर उपस्थित सीनियर केमिस्ट के पद पर कार्यरत व्यक्ति तकनीकी रूप से अयोग्य पाया गया। अन्य भी कई कमियां सामने आईं।

संदेह के आधार पर दूध के नमूने जांच के लिए गए।इसी प्रकार बीना बारा, देवरी स्थित शांति धारा गौशाला में उत्पादित मूंगफली तेल का नमूना भी गुणवत्ता जांच हेतु लिया गया। इसके अलावा सागर शहर में विक्रय की जा रही आइसक्रीम के नमूने भी संग्रहित किए गए। जयकारा सेल्स से वाडीलाल आइसक्रीम तथा नेवी एंटरप्राइजेज से अरुण आइसक्रीम के नमूने लिए गए। खाद्य पदार्थों के नमूनों की जांच चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा की गई तथा आवश्यकतानुसार नमूने सुरक्षित रखे गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगों को खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रखरखाव एवं खरीद के समय बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में जागरूक भी किया गया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!