Headlines

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सागर शहर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 22 यूनिट रक्तदान किया

राहुल गांधी के जन्मदिन पर सागर शहर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 22 यूनिट रक्तदान किया
शेयर करें

सागर। राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के मार्गदर्शन में शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय, सागर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर कार्यक्रम का नेतृत्व शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर युवा कांग्रेस ने सहभागिता करते हुए कुल 22 यूनिट रक्तदान किया।

जिला शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है तथा एक यूनिट रक्त कई लोगों के जीवन को बचाने में सहायक बन सकता है।

युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सागर साहू ने कहा जन्मदिवस जैसे अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए समाजहित के कार्यों से जोड़ना अधिक सार्थक है। रक्तदान शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाने का प्रयास किया गया है और भविष्य में भी युवा कांग्रेस ऐसे जनसेवा कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
रक्तदान करने वाले संगठन महासचिव रामकुमार पचौरी, युवा कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र राजे,पूर्व शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष चक्रेश रोहित अहिरवार, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष सागर साहू, आई टी सेल शहर जिलाध्यक्ष नीलेश अहिरवार, आनंद अहिरवार, जैद खान, पीयूष अवस्थी,दीपक कुर्मी,सुरेश पंजवानी,शहजाद निहारिया,सिकंदर राईन, अर्चना कनोजिया,प्रशांत सोनी, गोपाल प्रजापति, विक्रम सिंह, अभिषेक जाटव,अरविंद लोधी,अंकित साहू, सेवादल, एएसयूआई, महिला कांग्रेस के अधिक से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!