सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के औषधि विज्ञान (Pharmaceutical Sciences) विभाग के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विभाग के 28 विद्यार्थियों ने जीपेट एवं गेट-एक्सएल/बीटी 2026 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अखिल भारतीय रैंक (AIR) प्राप्त कर उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।
जीपेट-2026 परीक्षा में विभाग के 20 विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इनमें अजय प्रताप लोधी (AIR-303), सौरभ हजारी (AIR-431), महेश पटेल (AIR-1227), वसुधा अरोरा (AIR-1303), करण श्रीवास्तव (AIR-1401), अंशिका मिश्रा (AIR-1845), सृष्टि द्विवेदी (AIR-1908), शोभित सिंह (AIR-2547), आयुष झा (AIR-2815) तथा अमन तिवारी (AIR-3115) प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसी क्रम में शैलेन्द्र सिंह ठाकुर (AIR-3234), अनिकेत पटेल (AIR-3387), नंदनी मरावी (AIR-3860), आयुष छाधोकर (AIR-4380), दीपेश चौबे (AIR-4634), देवेश राय (AIR-4827), विकास अहिरवार (AIR-4977), आदर्श कुमार (AIR-5125), एस. एम. मौमिता (AIR-6226) तथा साहिल कुमार महोबे (AIR-10696) ने भी परीक्षा उत्तीर्ण कर विभाग की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वहीं गेट-एक्सएल/बीटी 2026 परीक्षा में भी विभाग के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इनमें वैष्णवी चौबे (AIR-1171), आयुष झा (AIR-2913), हिमांजली वर्मा (AIR-4440), करण श्रीवास्तव (AIR-5812), अर्पण तिवारी (AIR-5812), देवेश राय (AIR-7006) शशांक तिवारी (AIR-8770) तथा सूरज प्रसोत (12406) शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता ने विभाग की शैक्षणिक उत्कृष्टता को नई पहचान प्रदान की है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाई. एस. ठाकुर, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी विद्यालय की डीन प्रो. अस्मिता गजबिये तथा औषधि विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश के. पाटिल ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं विभाग के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय एवं विभाग के लिए प्रेरणादायक है और आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च लक्ष्य निर्धारित कर सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी। विभाग में विद्यार्थियों की इस सफलता से हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।
विश्वविद्यालय: औषधि विज्ञान विभाग (Pharmaceutical Sciences)के छात्रों की दोहरी सफलता: जीपेट-2026 और गेट-एक्सएल/बीटी-2026 में शानदार प्रदर्शन