Headlines

अधिवक्ताओं पर झूठे मामलों के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

शेयर करें

सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ताओं के विरुद्ध बिना जांच प्रकरण दर्ज किए जाने पर नाराजगी जताई।
संघ के सचिव कुँवर वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि जिला अधिवक्ता संघ सागर में 2200 अधिवक्तागण पंजीबद्ध हैं, जिनके विरूद्ध आये दिन झूठी शिकायते होती रहती हैं, पुलिस द्वारा बिना जांच के मामले पंजीबद्ध किये जाते हैं, जिससे अधिवक्ताओं को अनावश्यक परेशान होना पडता है। इसी प्रकार जिला अधिवक्ता संघ सागर के अधिवक्ता जगमोहन सिंह लोधी के विरूद्ध झूठा मामला बनाया गया है, पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं के प्रति अभद्र व्यवहार किया गया हैं, जिसपर जिला अधिवक्ता संघ सागर घोर निन्दा करता है, और जिला अधिवक्ता संघ सागर अधीक्षक महोदय से आग्रह करता हैं कि उक्त मामले की निषपक्ष जांच की जाये, और जिला अधिवक्ता संघ सागर में जो अधिवक्तागण पंजीबद्ध है। उनकी शिकायत प्राप्त होने पर पहले जिला अधिवक्ता संघ सागर से विचार विमर्श कर कार्यवाही की जावे। उक्त ज्ञापन देते समय उपस्थित राज्य जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत एड., उपाध्यक्ष  महेन्द्र कौरव एड. पुस्तकालय अध्यक्ष  योगेन्द्र स्वामी, कोषाध्यक्ष  आलोक प्यासी, सह सचिव  मनोज कुमार सेन, महिला कार्यकारिण अनीता राजपूत, पुरूष कार्यकारिणी सदस्य  अंशित बलैया,  दीपक शर्मा, पंकज (कुलभूषण) त्रिवेदी, श्यामसुन्दर सेन व न्यायिक कर्मचारी एवं बडी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!