Headlines

सागर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण:नवीन कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं संजीव कुमार सिन्हा होंगे नवीन पुलिस अधीक्षक

शेयर करें

ज्ञान गुण सागर/सागर ।राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 2014 बैच के आईएएस अधिकारी दिलीप कुमार यादव को सागर जिले का नवीन कलेक्टर पदस्थ किया गया है। दिलीप कुमार यादव वर्तमान में प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, भोपाल के पद पर पदस्थ थे।

इसी क्रम में 2016 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी संजीव कुमार सिन्हा को सागर जिले का नवीन पुलिस अधीक्षक पदस्थ किया गया है। सिन्हा इससे पूर्व सेनानी, 14वीं वाहिनी, विशेष सशस्त्र बल, ग्वालियर के पद पर पदस्थ थे।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!