सागर।पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के निर्देशन में जिलेभर में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” जनजागरूकता अभियान को समाज के विभिन्न वर्गों का निरंतर सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसी क्रम में डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर के संचार एवं पत्रकारिता विभाग के विद्यार्थियों द्वारा सागर पुलिस के सहयोग से एक प्रभावशाली जागरूकता शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया गया है।यह शॉर्ट फिल्म युवाओं एवं स्कूली विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती है। फिल्म का उद्देश्य समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को सही दिशा प्रदान करना है।इस शॉर्ट फिल्म का निर्माण डॉ. विवेक जायसवाल, समर्थ दीक्षित (मैनेजर, डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर) एवं डॉ. पंकज तिवारी, निदेशक, ईएमएमआरसी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में किया गया।फिल्म के निर्माण में सक्षम सेठ, रितेश कुशवाहा, मोहम्मद जुबेर, मोहम्मद ज़ैद, अनीश भारद्वाज, रोहित के. खंगार एवं राधा लोधी ने सक्रिय भूमिका निभाई। विद्यार्थियों ने अपने अभिनय, प्रस्तुतीकरण एवं रचनात्मक कौशल के माध्यम से नशे के विरुद्ध एक सशक्त सामाजिक संदेश देने का सराहनीय प्रयास किया है।
सागर पुलिस और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की पहल, नशामुक्ति पर बनाई प्रभावशाली शॉर्ट फिल्म