सागर। जिला अधिवक्ता संघ सागर द्वारा नवागत न्यायाधीशों के स्वागत में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।
संघ के सचिव कुँवर वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि दिनांक 27 अप्रैल को नवागत न्यायाधीशगण का स्वागत समारोह आयोजित किया गया जिसमें कार्यक्रम का मंचसंचालन सचिव वीरेन्द्र सिंह राजपूत ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कर सभी नवागत न्यायाधीशगण – विवेक सिंह रघुवंशी, उत्तम कुमार डावी डॉ. वैभव विकास शर्मा, बीणां अग्निहोत्री, आकांक्षा श्रीवास्तव, हितेशी भदौरिया एवं शाहबुद्वीन हासमी , वीरेन्द्र प्रताप सिंह , अंकित राजपूत को शाल, श्रीफल, माला एवं पुष्पगुछ से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सभी न्यायाधीशगण द्वारा उद्बोधन दिया गया एवं अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ने अपना उद्वबोधन दिया एवं कार्यक्रम का आभार उपाध्यक्ष महेन्द्र कौरव ने दिया। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त न्यायाधीशगण एवं जिला अधिवक्ता संघ सागर के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत एड., सचिव कुँवर वीरेन्द्र सिंह राजपूत ,उपाध्यक्ष महेन्द्र कौरव एड. पुस्तकालय अध्यक्ष योगेन्द्र स्वामी, कोषाध्यक्ष आलोक प्यासी, सह सचिव मनोज कुमार सेन, महिला कार्यकारिणी अनीता राजपूत, पुरूष कार्यकारिणी सदस्य अंशित बलैया,दीपक शर्मा , पंकज (कुलभूषण) त्रिवेदी, श्यामसुन्दर सेन एवं बडी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहें।
नवागत न्यायाधीशों का जिला अधिवक्ता संघ ने किया स्वागत