Headlines

अग्रणी महाविद्यालय में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु हेल्थ एवं न्यूट्रिशन सत्र हुआ आयोजित

शेयर करें

सागर। उच्च शिक्षा विभाग,मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय, शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता के मार्गदर्शन में  विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल एवं तनाव प्रबंधन गतिविधियों के अंतर्गत हेल्थ एवं न्यूट्रिशन सत्र का  सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. आशीष पटेल (एम डी) आयुर्वेद मनोरोग चिकित्सक, जिला आयुर्वेद अस्पताल सागर ,उपस्थित रहे। जिन्होंने विद्यार्थियों को तनाव, मानसिक स्वास्थ्य और जीवनशैली को सुधारने के लिए महत्वपूर्ण बातों पर जोर दिया तथा उन्होंने एक उदाहरण के माध्यम से बताया कि जैसे तनाव से बॉडी लैंग्वेज में कैसे बदलाव होते हैं यदि आपके पीछे शेर है तो बॉडी में अचानक एक ताकत आएगी,सांसे तेज चलने लगी,ग्लूकोज का स्तर बढ़ जाएगा  और आप में खुद को बचाने की क्षमता उत्पन्न होगी।  तनाव हमेशा हानिकारक नहीं होता। अच्छा तनाव (Positive Stress) व्यक्ति को लक्ष्य प्राप्ति, एकाग्रता और प्रगति के लिए प्रेरित करता है।
नकारात्मक तनाव (Negative Stress) मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।
अत्यधिक तनाव होने पर     हृदयगति बढ़ती है,नींद प्रभावित होती है,पाचन संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं।एकाग्रता और निर्णय क्षमता कम होती है।
मानसिक स्वास्थ्य पर सामाजिक सहयोग के असर पर संवाद करते हुए
डॉ. पटेल ने बताया कि परिवार, मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मानसिक संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपसी संवाद, समझ और भावनात्मक समर्थन तनाव को कम करने में मदद करता है। संतुलित भोजन स्वस्थ शरीर का निर्माण करता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है।
स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली के लिए सुझाव के रूप में उन्होंने योग, प्राणायाम और ध्यान जैसी गतिविधियों को तनाव कम करने में प्रभावी बताया गया।
नियमित योग
पर्याप्त और अच्छी नींद
पौष्टिक आहार,
समय पर विश्राम
ये सभी मानसिक स्वास्थ्य में प्रभावी भूमिका निभाते हैं।  उन्होंने विद्यार्थियों को परामर्श दिया कि यदि  आप को। कोई समस्या है तो अपने अच्छे मित्र, फैमिली मेंबर से साझा करें जिससे सेराटॉनिक, डोपामिन जैसे हारमोंस उत्पन्न होते हैं। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि स्क्रीन टाइम कम करें ,सोशल मीडिया से दूर रहे और टेक्नोलॉजी का सदुपयोग करें जिससे आपका तनाव दूर होगा और आप मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे । कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितु त्रिपाठी द्वारा  किया गया, सदस्य के रूप में डॉ. राकेश सैनी तथा राखी गौर ,श्री अरविंद यादव की भी विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के
अंत में श्री प्रमोद सेन ने  डॉक्टर  आशीष पटेल और महाविद्यालय के  सभी वरिष्ठ प्राध्यापक,सहायक प्राध्यापक,अतिथि विद्वान के प्रति आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों को इस प्रकार के सत्रों में सक्रिय रूप से भाग लेने प्रेरित किया।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!