गढ़ाकोटा रहस लोकोत्सव 2026:बुंदेलखंड स्तरीय किसान एवं आजीविका समूह सम्मेलन 26 फरवरी को
सागर ।गढ़ाकोटा रहस लोकोत्सव 2026 के अंतर्गत 26 फरवरी 2026, गुरुवार को प्रातः 11 बजे रहस मेला मैदान, गढ़ाकोटा में बुंदेलखंड स्तरीय किसान एवं ग्रामीण-शहरी आजीविका समूहों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर किसानों और आजीविका समूहों को संबोधित करेंगे।…