Headlines

दर्शनशास्त्र विभाग की शोधार्थी विभा पाण्डेय को डॉ. विजयश्री स्मृति-पुरस्कार

सागर। अखिल भारतीय दर्शन परिषद् के 70वे अधिवेशन जो कि जय प्रकाश विश्ववि‌द्यालय छपरा, बिहार के तत्वधान में 23 से 25 मार्च को सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन के समानांतर सत्र के तत्वमीमांसा विभाग में विभा पाण्डेय द्वारा “चराचर संवेदी अवधारणा के आलोक मे सामान्य नित्यानित्य स्वरूप की उपादेयता” विषय पर शोध आलेख प्रस्तुत किया गया।…

Read More

राज्यपाल का अभिभाषण नए मध्यप्रदेश का विज़न दस्तावेज – भूपेन्द्र सिंह

सागर/भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आरंभ में प्रस्तुत राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल के अभिभाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने इसे “समावेशी विकास, आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा को समर्पित दूरदर्शी दस्तावेज” बताया है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल के अभिभाषण में स्पष्ट…

Read More
sagar

सागर शहर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित:जीतू पटवारी ने दी हरी झंडी

ज्ञान गुण सागर/सागर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की स्वीकृति के बाद सागर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। जिसमें 8 उपाध्याय, 21 सचिव, 23 महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी सदस्य 8 बनाए गए हैं। इसके साथ ही 42 आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं।…

Read More
यात्री बसों में अग्नि दुर्घटना रोकने बस संचालकों की बैठक आयोजित सागर 19 मई 2026 प्रदेश में हाल ही में यात्री बसों में आग लगने की घटनाओं के मद्देनज़र जानमाल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा बस संचालकों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि सभी एसी बस संचालक अपने वाहनों में लगे एसी सिस्टम की नियमित जांच कराएं तथा प्रत्येक तीन माह में उसकी मेंटेनेंस एवं साफ-सफाई सुनिश्चित करें। अधिकारियों ने कहा कि साफ-सफाई नहीं होने से एसी कम्प्रेसर ओवरहीट होकर शॉर्ट सर्किट एवं आग लगने का कारण बन सकता है। सभी यात्री बसों में निर्धारित मानक के अग्निशमन यंत्र रखने तथा ड्राइवर एवं कंडक्टर को अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल आग पर काबू पाया जा सके। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी एसी बसों में एफडीएसएस (फायर डिटेक्शन एंड सप्रेशन सिस्टम) लगाया जाए। वहीं सभी स्लीपर कोच बसों को एआईएस-119 मानकों के अनुरूप तैयार कराने के निर्देश दिए गए। जिन बस संचालकों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, उन्हें 25 मई 2026 तक वाहनों का भौतिक सत्यापन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, सागर में कराने को कहा गया। इसके अलावा ड्राइवर एवं कंडक्टरों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर महत्वपूर्ण निर्देश एवं आकस्मिक परिस्थितियों में सहायता संबंधी सूचनाएं साझा करने की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। बैठक में बस संचालकों से कहा गया कि वे अपने वाहनों की नियमित जांच करें तथा यह सुनिश्चित करें कि यात्री वाहनों में पेट्रोल, डीजल, केरोसिन एवं अन्य ज्वलनशील या विस्फोटक सामग्री का परिवहन न हो। अधिकारियों ने सभी संचालकों से पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ दुर्घटना रोकने के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।

यात्री बसों में अग्नि दुर्घटना रोकने बस संचालकों की बैठक आयोजित

सागर. प्रदेश में हाल ही में यात्री बसों में आग लगने की घटनाओं के मद्देनज़र जानमाल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों द्वारा बस संचालकों को अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में…

Read More

सागर में भाजपा ने फिर मनाई दीपावाली सांसद लता वानखेड़े और रजनीश अग्रवाल की नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त

नेताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी शुभकामनाएं जमकर हुई आतिशबाजी ज्ञान गुण सागर/सागर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े को प्रदेश महामंत्री एवं रजनीश अग्रवाल को प्रदेश मंत्री का दायित्व मिलने के बाद सागर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह व्याप्त है। शुक्रवार की शाम भारतीय जनता…

Read More

कलेक्टर का कड़ा रुख: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लापरवाही पर सख़्ती, कार्य में लापरवाही, गलत डेटा फीड करने पर एएनएम को निलंबित करने के निर्देश

शत प्रतिशत एएनसी पंजीयन हो सुनिश्चित- कलेक्टर पाल सागर ।कलेक्टर प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्वास्थ्य समिति की  अत्यंत महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सूचकांकों तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य सेवाओं में…

Read More

पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करने मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता योजना का हो रहा शुभारंभ: मंत्री राजपूत

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जैसीनगर में सी.एम. डॉ. मोहन यादव करेंगे मुख्यमंत्री अन्न सेवा जागरूकता योजना का शुभारंभ ज्ञान गुण सागर/सागर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के  गुरुवार को सुरखी विधानसभा के जैसीनगर आगमन के संबंध में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्री राजपूत ने कहा कि राष्ट्रीय…

Read More

जनसुनवाई में हुई 156 आवेदनों पर कार्यवाही

सागर ।कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 149 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर अविनाश रावत संयुक्त कलेक्टर राजनंदनी शर्मा एसडीएम एवं सिटी मजिस्ट्रेट अमन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। राज्य शासन के निर्देश…

Read More

सागर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28: नामांकन प्रक्रिया शुरू

सागर। सागर जिला अधिवक्ता संघ सागर के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2026-2028 अधिसूचना जारी होने के पश्चात नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो गई है। यह जानकारी उपनिर्वाचन अधिकारी/प्रवक्ता एड. महेश नेमा ने दी है, उन्होने आगे बताया कि आज प्रथम दिवस 08 अगस्त, शनिवार को अध्यक्ष पद हेतु तीन फार्म, उपाध्यक्ष (महिला) पद हेतु दो फार्म, उपाध्यक्ष…

Read More

युवाओं में राष्ट्रीयता हो तभी विकसित भारत बनेगा – अविराज सिंह

सागर। आपातकाल के 50 वर्षः भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख” विषय पर आयोजित जिला स्तरीय युवा संसद-2026 कार्यक्रम में युवा नेता अविराज सिंह ने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  अविराज सिंह ने कहा कि आज का विषय केवल इतिहास की चर्चा भर नहीं है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की मजबूती और विकसित भारत के निर्माण…

Read More
error: Content is protected !!