Headlines

राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना विकसित करती है — प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता

शेयर करें

राष्ट्रीय सेवा योजना नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में चंचल अहिरवार की सक्रिय सहभागिता, महाविद्यालय में हुआ सम्मान

Sagar. शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) छात्रा इकाई की सक्रिय स्वयंसेवक कु. चंचल अहिरवार ने 8 से 14 मार्च 2026 तक दीनदयाल शोध संस्थान, उद्यमिता परिसर, मझगवां, चित्रकूट (जिला सतना) में आयोजित सात दिवसीय राज्य स्तरीय नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य स्वयंसेवकों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं व्यक्तित्व विकास के गुणों का संवर्धन करना था। शिविर के दौरान विभिन्न शैक्षिक, सामाजिक एवं प्रेरणादायक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को व्यवहारिक ज्ञान एवं अनुभव प्रदान किया गया।
बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने कु. चंचल अहिरवार को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है, जो उनमें अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग एवं समर्पण जैसे गुणों का विकास करती है तथा उन्हें जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती है।
कार्यक्रम में छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिलाषा जैन, छात्र इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवधेश प्रताप सिंह, खेल प्रभारी श्री सुरेन्द्र यादव, वाणिज्य विभाग के डॉ. देवेन्द्र ठाकुर, डॉ. अनिल मेहरोलिया सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने छात्रा को बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।


शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!