परीक्षा से पूर्व छात्रों में भरा जोश: अग्रणी महाविद्यालय में ‘प्रेरणा एवं लक्ष्य निर्धारण’ पर कार्यशाला संपन्न
सही समय पर लिया गया सही निर्णय ही भविष्य की आधारशिला रखता है सागर। उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशों के परिपालन में शासकीय कला एवं वाणिज्य अग्रणी महाविद्यालय, सागर में विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण और मानसिक सुदृढ़ता हेतु “प्रेरणा एवं लक्ष्य निर्धारण” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।…