Restaurant Style Paneer Tikka Recipe in Hindi | घर पर बनाएं मसाला पनीर टिक्का

घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल मसाला पनीर टिक्का मसाला पनीर टिक्का रेसिपी अगर आप घर पर होटल जैसा स्वाद चाहते हैं, तो मसाला Paneer Tikka एक बेहतरीन विकल्प है। यह स्वादिष्ट, हेल्दी और आसानी से बनने वाली रेसिपी है, जिसे आप शाम के नाश्ते या पार्टी स्नैक के रूप में बना सकते हैं। सामग्री बनाने…

Read More

प्रधानमंत्री ने गुजरात के सोमनाथ मंदिर में महापूजा और कुंभ अभिषेक किया

गुजरात. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में महापूजा और कुंभाभिषेक किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा महान सौभाग्य प्राप्त होना उनके जीवन के सबसे भावुक और अविस्मरणीय क्षणों में से एक है। उन्होंने कहा कि पुनर्निर्मित सोमनाथ मंदिर के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस विशेष अवसर पर…

Read More

पेयजल योजनाओं में देरी करने वाले ठेकेदार को करें ब्लैकलिस्ट

समय सीमा में कार्य पूर्ण न करने वाली एजेंसियों पर होगी एफआईआर, लापरवाह अधिकारियों पर भी होगी कठोर कार्रवाई- कलेक्टर प्रतिभा पाल सागर ।कलेक्टर प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत…

Read More

विश्वविद्यालय: एप्लाइड जियोलॉजी विभाग के छात्रों की दोहरी सफलता: गेट-2026 और आईआईटी जेम-2026 में शानदार प्रदर्शन

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के अनुप्रयुक्त भूविज्ञान (एप्लाइड जियोलॉजी) विभाग के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि विभाग के एम.टेक. के 10 छात्रों ने गेट-2026 एवं बी.एससी. के 05 छात्रों ने आईआईटी जेम -2026 परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। गेट-2026 परीक्षा में विभाग के 5 छात्रों ने उत्कृष्ट अखिल भारतीय…

Read More

विश्वविद्यालय : मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. दिव्या भनोट “एक्सीलेंट वर्क सर्विस अवॉर्ड” से हुई सम्मानित

सागर | डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के मनोविज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दिव्या भनोट को यूथ रेडक्रॉस की सामाजिक एवं मानवीय गतिविधियों में सक्रिय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (IRCS) द्वारा “एक्सीलेंट वर्क सर्विस अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 8 मई 2026 को विश्व रेडक्रॉस दिवस के…

Read More

नरयावली के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक प्रदीप लारिया, रखीं महत्वपूर्ण जनहितकारी मांगें

सागर। नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी से भेंट कर नरयावली विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। विधायक लारिया ने नरयावली को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने की प्रक्रिया के शीघ्र क्रियान्वयन, नगर पालिका परिषद मकरोनिया में रिक्त…

Read More

आगामी 17 एवं 18 मई को सागर में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन ने की तैयारियों की समीक्षा

संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं का वैचारिक प्रशिक्षण भाजपा की सबसे बड़ी प्राथमिकता : शैलेंद्र जैन प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, नई दृष्टि और संगठनात्मक क्षमता विकसित करने का माध्यम : श्याम तिवारी सागर। भारतीय जनता पार्टी का आगामी जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 17 एवं 18 मई को सागर में आयोजित होने जा रहा…

Read More
sagar

कुशवाहा समाज की महत्वपूर्ण बैठक आज

बुंदेलखंड में कुशवाहा समाज को अब केवल लोकसभा एवं विधानसभा सीट की दरकार सागर।कुशवाहा समाज बड़ी संख्या में होने के बावजूद देश की आजादी के बाद से आज दिनांक तक बुंदेलखंड क्षेत्र में लोकसभा एवं विधानसभा स्तर पर अपेक्षित राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं कर सका है। इसी गंभीर एवं चिंताजनक विषय को लेकर कुशवाहा समाज…

Read More
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भेरूंदा से PMGSY-IV का शुभारंभ कर म.प्र. को दी हजारों करोड़ रुपए की बड़ी सौगात

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भेरूंदा से PMGSY-IV का शुभारंभ कर म.प्र. को दी हजारों करोड़ रुपए की बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री मोहन यादव की मौजूदगी में शिवराज सिंह ने 1763 करोड़ रु. की PMGSY-IV मंजूरी, 261.81 करोड़ रु. की PM-JANMAN परियोजनाएं और 2055 करोड़ रु. की PMAY-G सैंक्शन सौंपी सीहोर.केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भेरूंदा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रजत जयंती समारोह में PMGSY-IV का शुभारंभ करते हुए राज्य को सड़क, आवास और ग्रामीण विकास की अनेक बड़ी सौगातें समर्पित कीं। इस अवसर पर म.प्र. के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान सहित राज्य के मंत्री श्री करण सिंह वर्मा तथा विधायकगण भी उपस्थित रहे।केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित इस समारोह में PMGSY-IV का शुभारंभ करते हुए कहा कि गांव की सड़क केवल रास्ता नहीं, बल्कि समृद्धि, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, बाजार और अवसर का प्रवेश-द्वार है मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में उन्होंने यह संदेश भी दिया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार गांव, गरीब, किसान और बहनों के जीवन में ठोस बदलाव लाने के लिए संकल्पबद्ध है। कार्यक्रम में म.प्र. को PMGSY-IV के तहत 2,117.52 किलोमीटर लंबाई की 973 सड़कों की मंजूरी मिली, जिनकी कुल लागत 1763.08 करोड़ रु. है और जिनसे 987 बसावटों को लाभ होगा.इसी क्रम में विदिशा क्षेत्र को 600.393 किलोमीटर लंबाई की 259 सड़कें स्वीकृत हुईं, जिनसे 264 बसावटों को लाभ मिलेगा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को महत्वपूर्ण मजबूती मिलेगी। श्री चौहान ने कहा कि विदिशा संसदीय क्षेत्र में 500 करोड़ रु. से अधिक की सड़कें बनेंगी और उनकी प्राथमिकता है कि कोई भी गांव सड़क से वंचित न बचे.उन्होंने यह भी साफ कहा कि PMGSY के मापदंड में आने वाली म.प्र. की सभी पात्र सड़कें स्वीकृत की जाएंगी। PMJANMAN के तहत 384.34 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजनाओं को 261.81 करोड़ रु. की मंजूरी मिली है, जिनसे 168 बसावटें लाभान्वित होंगी। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए PMGSY के कुल 18,907 करोड़ रु. के सांकेतिक आवंटन में से 830 करोड़ रु. म.प्र. को दिए गए हैं, जिसे श्री चौहान ने राज्य की विकास रफ्तार को नई ऊर्जा देने वाला कदम बताया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बड़े राज्यों को सम्मान कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत पिछले 25 वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बड़े राज्यों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। योजना के तहत सर्वाधिक सड़क लंबाई पूर्ण करने की श्रेणी में मध्य प्रदेश (90,766 किमी) को प्रथम, राजस्थान (75,868 किमी) को द्वितीय तथा उत्तर प्रदेश (75,695 किमी) को तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया। सर्वाधिक बसावटों को जोड़ने की श्रेणी में बिहार (31,287) को प्रथम, मध्य प्रदेश (17,493) को द्वितीय तथा ओडिशा (16,990) को तृतीय स्थान दिया गया। हरित प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग में गुजरात (98.42 प्रतिशत), तमिलनाडु (98.39 प्रतिशत) तथा हरियाणा (97.92 प्रतिशत) को सम्मानित किया गया। ग्रामीण सड़कों के रखरखाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश (654 करोड़ रुपये), बिहार (553 करोड़ रुपये) और पश्चिम बंगाल (497.62 करोड़ रुपये) को सम्मान दिया गया। वहीं, गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मध्य प्रदेश को प्रथम, राजस्थान एवं तमिलनाडु को द्वितीय तथा गुजरात को तृतीय स्थान दिया गया। दोष दायित्व अवधि के बाद ग्रामीण सड़कों के रखरखाव की श्रेणी में मध्य प्रदेश (1044 करोड़ रुपये), छत्तीसगढ़ (490 करोड़ रुपये) तथा उत्तर प्रदेश (284 करोड़ रुपये) को सम्मानित किया गया। उत्तर-पूर्वी, पहाड़ी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की उपलब्धियों को भी मिला सम्मान उत्तर-पूर्वी, पहाड़ी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों की श्रेणी में सर्वाधिक सड़क लंबाई पूर्ण करने के लिए असम (32,169 किमी), हिमाचल प्रदेश (23,081 किमी) तथा उत्तराखंड (21,874 किमी) को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक बसावटों को जोड़ने में असम (13,720), हिमाचल प्रदेश (2,556) तथा ओडिशा (2,132) को सम्मान दिया गया। हरित प्रौद्योगिकी के अधिकतम उपयोग के लिए उत्तराखंड (75 प्रतिशत), असम (74 प्रतिशत) और मेघालय (71 प्रतिशत) को सम्मानित किया गया। ग्रामीण सड़कों के रखरखाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए असम (357 करोड़ रुपये), उत्तराखंड (151 करोड़ रुपये) तथा जम्मू-कश्मीर (132 करोड़ रुपये) को सम्मान दिया गया। वहीं, गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अंडमान एवं निकोबार, लद्दाख एवं पुडुचेरी को प्रथम, सिक्किम को द्वितीय तथा त्रिपुरा को तृतीय स्थान के लिए सम्मानित किया गया।

Read More
संगठन विस्तार से बूथ सशक्तिकरण तक, अजा मोर्चा की बैठक में गूंजा संगठन मजबूती का संकल्प

संगठन विस्तार से बूथ सशक्तिकरण तक, अजा मोर्चा की बैठक में गूंजा संगठन मजबूती का संकल्प

सागर। रजाखेड़ी बजरिया स्थित विधायक कार्यालय में रविवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक उत्साह एवं ऊर्जावान वातावरण में संपन्न हुई। बैठक नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकारिणी गठन एवं विस्तार उपरांत प्रशिक्षण को लेकर विस्तृत चर्चा की…

Read More
error: Content is protected !!